साँची का पेड़ा खाना अब होगा 50 रुपए तक महंगा, ये होंगे नए रेट

author-image
Ruchi Verma
एडिट
New Update
साँची का पेड़ा खाना अब होगा 50 रुपए तक महंगा, ये होंगे नए रेट


  • साँची ने दो महीनों के अंदर दिया महंगाई का डबल डोज़, मार्च में की थी दूध के दामों में 5 रुपए तक की वृद्धि 


  • अब कुल 34 मिल्क-प्रोडक्ट्स के दामों में 10 रुपए से 50 रुपए तक की हुई बढ़ोत्तरी


  • 13 मई,शुक्रवार से नई कीमतें होंगी लागू 


  • आधा किलो सादा दही अब 45 रुपए की बजाय 50 रुपए में मिलेगा, श्रीखंड का 100 ग्राम का पैकेट अब 25 रुपये से बढ़कर 30 रुपये में मिलेगा


  • वहीँ 1 किलो पेड़ा जो 320 रूपए में आता था वह अब 370 रुपए में आएगा






Bhopal: आम आदमी को साँची दुग्ध संघ का पेड़ा खाना अब काफी महंगा पड़ने वाला है। दरअसल, महंगाई एक बार फिर झटका देने वाली है और हाल ही में सांची दूध के दामों में भारी बढ़ोत्तरी के बाद अब सांची मिल्क प्रोडक्ट्स की कीमत में भी 13 मई,2022 यानि शुक्रवार से इज़ाफ़ा हो जाएगा। यह बढ़ोत्तरी प्रदेश की राजधानी भोपाल और अन्य शहरों में लागू होगी। सांची मिल्क प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ने से यकीनन आम आदमी की जेब पर बड़ा असर पड़ेगा। नए दामों के तहत कुल 34 सांची मिल्क प्रोडक्ट्स में कम-से-कम 5 रुपए की और अन्यथा इससे ज्यादा की बढ़ोत्तरी हुई है। ज्ञात हो वहीं सांची ने 21 मार्च को ही साँची दूध के दामों में करीब 5 रुपए तक का इजाफा किया था।





प्रोफिटिबिलिटी के लिए बढ़ाए दाम





उल्लेखनीय है कि इससे पहले 21 मार्च को ही साँची ने अपने दूध के दाम भी 5 रुपये तक बढ़ा दिए थे। दरअसल, साँची के उत्पादों में लगने वाली चीज़ों में क्रय की कीमतों में बढ़ोत्तरी के चलते और कुछ उत्पाद जो नुकसान में जा रहे थे उनमें प्रोफिटिबिलिटी लाने के उद्देश्य से साँची के उत्पादों दामों में तेजी की गई है।





ये रहेंगी बढ़ी कीमतें





श्रीखंड 100 ग्राम का पैकेट पहले 25 रुपये में मिलता था, वह अब 30 रुपये में मिलेगा। पेड़ा 250 ग्राम पहले 90 रुपए का बिकता था पर अब 100 रुपए का मिलेगा। वहीँ 1 किलो पेड़ा जो 320 रूपए में आ जाता था वह अब 370 रुपए में आएगा। लस्सी के 200 ML के पैक की कीमत भी 15 रुपए से बढाकर 20 रुपए कर दी गई है। वही सुगरफ्री पेड़े के 200 ग्राम के पैक के दाम में भी 10 रुपए का इजाफा किया गया है, यह अब 90 रुपए से बढ़कर 100 रुपए में बिकेगा। वहीँ इसका 1 किलो का पैक 450 रुपए से बढ़कर 480 रुपए का हो गया है। 200 ग्राम के सादे दही के पैक की कीमत भी 5 रुपए बढ़ाई गई है और अब यह 20 रुपए से बढ़कर 25 रुपए में मिलेगा। वहीँ आधा किलो सादा दही अब 45 रुपए की बजाय 50 रुपए में मिलेगा। पनीर की कीमत में भी 5 रुपए की बढ़ोतरी हुई है और अब 200 ग्राम पनीर 75 रुपए से बढ़कर 80 रुपए में मिलेगा। वहीँ एक किलों पनीर के दाम 320 रुपए से बढ़ाकर 350 रुपए कर दिए गए हैं। साँची मठा का 500 ग्राम का पैक अब 15 रुपए का मिलेगा। पहले यह 12 रुपए का आ रहा था। 500 ग्राम साँची मावा, जो पहले 160 रुपए का मिलता था, अब 180 का मिलेगा। वहीं साँची का टेबल बटर के 100 ग्राम की कीमत 46 रुपए से बढ़ाकर 52 रुपए कर दी गई है। वहीँ इसका 500 ग्राम का पैक अब 225 रुपए से बढ़कर 255 रुपए का मिलेगा।   



Madhya Pradesh भोपाल Bhopal मध्य प्रदेश inflation महंगाई सांची Price Hike Sanchi Sanchi Milk Product Bhopal Sahakari Dugdh Sangh Maryadit सांची दुग्ध उत्पाद मूल्य-वृद्धि भोपाल सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित आम आदमी